Quotes collection from everywhere, inform me of the author, I will give due credit
गुमां तुमको कि रास्ता कट रहा है*,
यकीं मुझको कि मंज़िल खो रहे हो..
जज़्बात का बहीखाता ना रखिए,
ये बेहिसाब ही अच्छे लगते हैं....!!!
We suffer more in imagination than in reality.
मेरे हर किस्से में , तुम आते हो....
फिर मेरे हिस्से में , क्यूं नहीं आते....!!
हुनर क्या ग़ज़ब का था उसकी बातों में,
उसने काग़ज़ पर बारिश लिखा और हम यहाँ भीग गए...
तेरा बरसना... होगा अचानक.... !!
मेरा भीगना कब से तय था....!!
जान जब प्यारी थी, तब दुश्मन हज़ारों थे.. अब मरने का शौक है तो क़ातिल नहीं मिलते.
टूटे तो बड़े चुभते हैं,
क्या काँच, क्या ख़्वाब, क्या रिश्ते..।
कोई सुलह करा दे ज़िन्दगी की उलझनों से, बड़ी तलब लगी है आज मुस्कुराने की..
Trusting you is my decision, proving me right is your choice
उन्हें कामयाबी में सुकून नजर आया तो वो दौड़ते गए, हमें सुकून में कामयाबी दिखी तो हम ठहर गए...!
गुज़र जाते हैं खूबसूरत लम्हें यूं ही मुसाफिरों की तरह,
यादें वहीं खडी रह जाती हैं रूके रास्तों की तरह।
चलो इन हालातों को हराते हैं,
मुक़म्मल न सही ज़िंदगी पर मुस्कुराते हैं।
Everything we hear is an opinion, not a fact. Everything we see is a perspective, not the truth.
जुबां से माफ़ करने में वक़्त नहीं लगता..
दिल से माफ़ करने में उम्र बीत जाती है..
बहुत छाले हैं उसके पैरों में...
कमबख्त, वो ज़रूर उसूलों पर चला होगा..!!!
सबूत हर इक बात का, देना पड़ रहा है,
भरोसा वाक़ई, बुरे दौर से गुज़र रहा है.!
बैठे हैं ....बड़ी फुरसत से ,
तेरी फुरसत .... के इंतज़ार में ..
Don't put the key of your happiness in someone else's pocket.
अपनी तबाहियो का मुझे कोई ग़म नहीं.. तुम ने किसी के साथ मोहब्बत निभा तो दी .. -साहिर