चलो सो जाते हैं फ़िर किसी सच की तलाशमें....
सुबह फ़िर इस झूठी दुनिया का दीदार करना है....
Quotes collection from everywhere, inform me of the author, I will give due credit
Monday, June 8, 2015
सच की तलाश में
Saturday, June 6, 2015
मोहब्बत
मत पूछो कितनी मोहब्बत है मुझे उनसे,
बारिश की बूँद भी अगर उन्हें छू ले, तो दिल में आग लग जाती है...!
घायल करने का इरादा
तुम घायल करने का इरादा रखो अगर,
कौन कमबख्त ठीक होने की ख्वाहिश रखेगा भला........!
Thursday, June 4, 2015
'उम्र' और 'ज़िन्दगी'
'उम्र' और 'ज़िन्दगी' में फर्क बस इतना...
जो तेरे बिन बीती, वो 'उम्र'....
जो तेरे साथ बीती, वो 'ज़िन्दगी'....
Tuesday, June 2, 2015
Monday, June 1, 2015
दो मसले
बस यही दो मसले,
ज़िन्दगी भर ना हल हुए।
ना नींद पूरी हुई,
ना ख्वाब मुकम्मल हुए।
वक़्त ने कहा,
काश थोड़ा और सब्र होता।
सब्र ने कहा,
काश थोड़ा और वक़्त होता।
Sunday, May 31, 2015
दरवाजे पर दस्तक
जरा देखो तो ये
दरवाजे पर दस्तक किसने दी है..!!
अगर इश्क हो तो कहना
अब दिल यहाँ नही रहता..!!
Thursday, May 28, 2015
भरी दुपहरी
बचपन में भरी दुपहरी
नाप आते थे पूरा महोल्ला,
जब से डिग्रियाँ समझ में आई,
पाँव जलने लगे....
Tuesday, May 26, 2015
Monday, May 25, 2015
Saturday, May 23, 2015
ख़त कमीज में
एक ख़त कमीज में उनके नाम का क्या रखा...!!!
करीब से गुजरा हर शख्स पूछता है,
कौन सा इत्र है जनाब...!!!
Thursday, May 21, 2015
दर्द किश्तों में
जो दर्द तुम किश्तों-किश्तों में दे रहे हो;
वोह आलम क्या होगा.. जब हम ब्याज़ सहित अदा करेंगे।
Sunday, May 17, 2015
Work doesn't kill
"Work does not kill a man, it is worry, irregularity and uncertainty that kill." - Visvesvaray
Saturday, May 16, 2015
Ask for it
“I have tried raising money by asking for it, and by not asking for it. I always got more by asking for it.” ~ Millard Fuller
Friday, May 15, 2015
तन्हा जरूर हूँ..
अगर फुर्सत के लम्हों में मुझे याद करते हो तो अब मत करना ....
क्योंकि मैं तन्हा जरूर हूँ लेकिन फिजूल बिल्कुल नही।
Sunday, May 3, 2015
दर्द मांगे थे.
आज उसने हमें एक और दर्द दिया तो हमें याद आया कि,
दुआओं में हमने ही तो उसके सारे दर्द मांगे थे..!!